ई-अटेंडेंस बनी परेशानी नेटवर्क नहीं मिला तो छत पर चढ़े शिक्षक

छतरपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू की गई ई-अटेंडेंस व्यवस्था शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के लिए स्कूल की छत तक चढ़ना पड़ रहा है। जनशिक्षा केंद्र टटम क्षेत्र के एक ग्रामीण स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें शिक्षक छत पर खड़े होकर मोबाइल से ई-अटेंडेंस दर्ज करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

शिक्षकों के अनुसार कई ग्रामीण स्कूलों में मोबाइल नेटवर्क पर्याप्त नहीं मिलता है। स्कूल परिसर के अंदर नेटवर्क नहीं आने के कारण ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पाती। ऐसे में शिक्षक नेटवर्क तलाशने के लिए कभी स्कूल की छत पर तो कभी परिसर से बाहर या किसी ऊंची जगह पर जाकर हाजिरी लगाने को मजबूर हैं।

शिक्षकों का कहना है कि ई-अटेंडेंस व्यवस्था में तकनीकी सुविधा के साथ नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क के कारण समय पर हाजिरी दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। सामने आए वीडियो ने ग्रामीण स्कूलों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने से पहले नेटवर्क संबंधी समस्याओं के समाधान की जरूरत को उजागर किया है।

Next Post

एनएचएआई में इंटर्नशिप के अवसर, 20 अक्टूबर तक मांगे आवेदन

Fri Aug 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शीतकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जिनके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विभिन्न इकाइयों में कुल 1,083 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आधिकारिक सूचना में शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए […]

You May Like