छठ महापर्व से पहले एनटीपीसी विंध्यनगर में छठ घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज

विंध्यनगर। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए एनटीपीसी विंध्यनगर प्रबंधन द्वारा छठ घाट पर साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तालाब की सफाई, घाट की रंगाई-पुताई और आसपास के परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य किया गया है।
एडिशनल जनरल मैनेजर श्री वेंकट के निर्देशानुसार संबंधित फर्म के कार्यदायी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छठ घाट का निरीक्षण कर अब तक किए गए कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें छठ महापर्व से पूर्व शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्व से पहले घाट की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है, ताकि व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा स्वच्छता, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Next Post

परसौना में बाइक सवारों की टक्कर के बाद विवाद, सड़क पर जुटी भीड़

Fri Nov 13 , 2026
खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई झड़प, स्थानीय लोगों ने कराया शांतगरौली। कोतवाली बैढ़न क्षेत्र की पुलिस चौकी खुटार अंतर्गत परसौना में बाइक सवारों के बीच टक्कर के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो […]

You May Like