फायरिंग करने वाले पकड़ाए, निकाला जुलूस

जबलपुर:बरगी थाना अंतर्गत सहजपुरी में 9 जून को शराब दुकान में मुफ्त में शराब न देेने पर बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की थी। मामले में क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जहां उन्होंने फायरिंग, मारपीट की थी टीम उन्हें वहां ले गई जहां आरोपियों का जुलूस निकाला गया इस दौरान बदमाश कहते नजर आए कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।

टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि 10 जून को राजू यादव पिता ब्रज लाल यादव पता लेबरहाट बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शराब दुकान सहजपुरी में काम करता है , 9 जून को रात्रि आठ बजे शराब दुकान पर ग्राम मनकेडी निवासी बबलू झारिया फ्री में शराब लेने आया जिसे मना करने वह अपने साथियों को फोन कर बुलाया। मौके पर पवन देवक , निक्की महरोलिया अपने सफेद रंग की स्कार्पियों कार से शराब दुकान पर पहुंचे तीनो ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने के लिये पिस्टल से फायर किया ।

पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित था। बरगी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी निक्की देवक पिता स्व. मोहन लाल 32 वर्ष निवासी ग्रेनेड चौक थाना गोरखपुर, बबलू झारिया पिता सुरेश झारिया 30 वर्ष निवासी ग्राम मनकेडी चौकी बरगी नगर को अभिरक्षा में लिया । पवन देवक फरार है जिनकी तलाश जारी है ।

Next Post

बारिश से जागी उम्मीद खेतों में किसानों ने शुरू की धान की रोपाई

Mon Jul 27 , 2026
रीवा:विंध्य में सूखे की आहट के बीच दो दिन से बारिश हो रही है, जिसके बाद किसानों के चिंतित चेहरे खुशी से खिल उठे है. मायूस हो चुके किसान धान का रोपा खेतों में लगाने का काम शुरू कर दिया है. दरअसल बारिश न होने के कारण खेतों में पानी […]

You May Like