ट्रेन में चढ़ रहे यात्रियों के उड़ाता था मोबाइल

सतना :ट्रेन के प्लेटफार्म पर खड़ा होने पर जैसे ही यात्री उसमें चढऩे का प्रयास करते, इसी दौरान बड़े ही शातिराना तरीके से उनके जेब से मोबाइल पार कर दिया जाता. इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के कब्जे से 42 हजार की कीमत के 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.जीआरपी उप थाना प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल फिलहाल में 2 फरियादियों द्वारा लगभग एक तरह की शिकायत की गई थी.

दमोह निवासी एक फरियादी महेश पटेल मुंबई-हावड़ा मेल के जनरल कोच में चढऩे का प्रयास कर रही था कि इसी दौरान किसी ने उसका वीवो कंपनी का मोबाइल चुरा लिया. इसी तरह की दूसरी घटना में हनुमान नगर नई बस्ती सतना निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव के ट्रेन क्रमांक 11703 रीवा अंबेडकर नगर महू एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य डिब्बे में चढऩे के दौरान किसी ने उसका वन प्लस कंपनी का मोबाइल चुरा लिया.

एक ही तरह की 2 घटनाओं की शिकायत सामने आने पर सक्रिय हुई जीआरपी की टीम ने मुखबिर तंत्र को खंगालना शुरु किया. जिनके जरिए मिली अहम लीड के आधार पर पर टीम ने शहर के बजरहा टोला निवासी 19 वर्षीय युवक राज वंशकार पिता संतोष को दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल की चोरी करना स्वीकार कर लिया. लिहाजा टीम ने उसकी तस्दकी पर चुराए गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए. जीआरपी के अनुसार पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेन में चढऩे के दौरान यात्रियों का सारा ध्यान सामने की ओर रहता है. इसी आपाधापी के दौरान उनका मोबाइल चुराना आसान हो जाता है. जब तक यात्री को पता चलता है तब तक ट्रेन चल चुकी होती है.

Next Post

लोक अदालत में ननि में जमा हुए 3.76 करोड़

Sun Mar 15 , 2026
सतना : शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में एक ओर जहां ननि के खाते में 3.76 करोड़ से अधिक की राशि जमा हुई वहीं दूसरी ओर कुल 2 हजार 155 प्रकरणों का निराकरण हुआ.जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ननि में […]

You May Like