सतना : शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में एक ओर जहां ननि के खाते में 3.76 करोड़ से अधिक की राशि जमा हुई वहीं दूसरी ओर कुल 2 हजार 155 प्रकरणों का निराकरण हुआ.जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ननि में आयोजित लोक अदालत में कुल 2 हजार 155 प्रकरणों का निराकरण हुआ. इसी कड़ी में नगर निगम के खाते में 3 करोड़ 76 लाख 3 हजार 505 रु जमा हुए. आंकड़ों के अनुसार संपत्ति कर और अन्य संलग्र करों के कुल 1 हजार 930 प्रकरणों का निराकरण हुआ. जिसके जरिए ननि के खाते हुए 3 करोड़ 56 लाख 61 हजार 708 रु जमा हुए.
\इसी कड़ी में राजस्व किराए के कुल 58 प्रकरणों का निराकरण होने से ननि में 11 लाख 39 हजार 796 रु की राशि जमा हुई. इसके साथ ही जलकर के कुल 167 प्रकरणों के निराकरण के जरिए ननि को 8 लाख 2 हजार रु प्राप्त हुए. इतना ही नहीं बल्कि मामले का काबिलेगौर पहलू यह भी रहा कि लोक अदालत दिवस के अवसर पर बकाया करों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को लगभग 20 लाख 29 हजार 506 रु के अधिभार में छूट मिली.लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त शेर सिंह मीणा द्वारा कार्यालय में उपस्थित रहते हुए करदाताओं से संपर्क कर जानकारी ली गई. इसी कड़ी में उन्होंने अधिक से अधिक वसूली और प्रकरणों के निराकरण के लिए ननि के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश भी दिए.
