युवक का शव नदी की खो में मिला

महू: चार दिन पूर्व अजनार नदी में सेल्फी लेने के दौरान पानी के बहाव में बहने वाले युवक का शव गुरुवार को मिल गया है. मृतक का शव कई किलोमीटर दूर शीतला माता फॉल स्थित नदी की खो में फंसा हुआ मिला. जिसे रेस्क्यू टीम ने निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

शासकीय भेरूलाल पाटीदार महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अभय साहू के शव को पिछले चार दिनों से एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम तलाश रही थी. गुरुवार दोपहर को गोताखोरों ने शव को बरामद किया. शव पूरी तरह से सड़ चुका था. मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. घटना स्थल पर पहुंचे परिजन शव देखकर विलाप कर रहे हैं.

Next Post

शहर में बढ़ रहे श्वानों के काटने के मामले, ननि नहीं कर पा रहा संख्या पर नियंत्रण

Fri Aug 22 , 2025
इंदौर: आवारा श्वानों की बढ़ती तादाद पर आज तक लगाम नहीं लग पाई. साथ ही आवारा श्वानों के काटने के मामले अब और भी ज्यादा गंभीर हो चुके हैं. बात एक क्षेत्र की नहीं है बल्कि पूरे शहरभर के प्रत्येक मध्यवर्गीय एवं मजदूर वर्ग क्षेत्र जिनमें खजराना, आजाद नगर, मूसाखेड़ी, […]

You May Like