गोबर से बनी सामग्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री को करेंगे भेंट

उज्जैन:सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में इस बार एक अनोखी और पर्यावरण-संदेश देने वाली पहल देखने को मिलेगी. समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गोबर और मिट्टी से निर्मित पारंपरिक व पर्यावरण अनुकूल वस्तुएं भेंट की जाएंगी, जो स्वावलंबन, अहिंसा और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का संदेश देंगी.यह विशेष भेंट आचार्य विद्यासागर पीठ एवं शोध संस्थान की ओर से दी जाएगी.

संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, सचिव दीपक जैन और कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न बिलाला ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से स्वावलंबन, अहिंसा और प्रकृति-सम्मत जीवन के आदर्शों को समाज में व्यवहारिक रूप से स्थापित करने की दिशा में यह पहल की जा रही है. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को गोबर से निर्मित प्राकृतिक घड़ी, मिट्टी के पर्यावरण अनुकूल बर्तनों का सेट, पारंपरिक बंधनवार सहित कई उपयोगी वस्तुएं भेंट की जाएंगी.
इन उत्पादों का निर्माण प्रतिभास्थली, जबलपुर की छात्राओं तथा निर्धन एवं निःशक्त महिला-पुरुषों द्वारा किया गया है.

तीसरा दीक्षांत समारोह आज
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह 17 मार्च को प्रातः 11 बजे माधव भवन प्रशासनिक परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित होगा. समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह में 103 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 74 विद्यार्थियों को पीएचडी तथा एक विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

Next Post

अलार्क रेसीडेंसी की प्रस्तावित गाइडलाइन दरों पर आपत्ति, 20 लोगों ने पुनर्विचार की मांग की

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। पंजीयन विभाग द्वारा प्रस्तावित नई गाइडलाइन दरों को लेकर लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। विभाग को अब तक कुल 63 दावा-आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक आपत्तियां अलार्क रेसीडेंसी कॉलोनी की प्रस्तावित दरों को लेकर सामने आई हैं, जहां लगभग 20 लोगों ने विरोध दर्ज […]

You May Like