
ग्वालियर। कायस्थ महापंचायत ग्रेटर ग्वालियर की सामूहिक चित्रगुप्त पूजा कल 6 सितम्बर को होगी. कायस्थ महा पंचायत ग्रेटर ग्वालियर के प्रचार -प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि माह के पहले रविवार को होने वाली सामूहिक चित्रगुप्त पूजा आदर्श पुरम स्थित नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर में कल 6 सितम्बर रविवार को शाम 5 बजे से होगी. पूजा कार्यक्रम के मुख्य यजमान अनुज सक्सेना एवं उनकी धर्मपत्नी अर्चना सक्सेना होंगे. कायस्थ समाज के प्रकांड विद्वान पंडित राजेश्वर राव श्रीवास्तव द्वारा सौहार्द पूर्ण वातावरण में हवन, यज्ञ, महा आरती आदि धार्मिक कार्यक्रम कराए जाएंगे. कायस्थ महा पंचायत के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, डॉक्टर जीतेंद्र सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, शिव चरण श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, जवाहर लाल श्रीवास्तव, भागवत शरण खरे, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, के. के. श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव आदि ने हवन पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
