जबलपुर: सत्यनिष्ठा और ईमानदारी का संदेश बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयकर विभाग, जबलपुर ने केंद्रीय विद्यालय सीएमएम में पेंटिंग, कार्टून मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।
पेंटिंग के जूनियर वर्ग में निवेदिता प्रथम, आराध्या द्वितीय और दिव्या सरोज तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में कौशिकी उपाध्याय ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अवनि और गरिमा दूसरे तथा अपेक्षा और आराध्या तीसरे स्थान पर रहीं। कार्टून मेकिंग में गणेश कुमार साहू प्रथम, वंशिका द्वितीय तथा शुभम जैस्वाल और ज्ञान प्रकाश तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग के दो समूहों में योगिता सिंह, भावना सोनी, आसिफा अली तथा मितुल गुप्ता, निष्ठा बारी और माहि पासी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी वी.जे. सतीश, आशुतोष चटर्जी, आयकर निरीक्षक संजय गोदारा, विद्यालय के प्राचार्य अनुपम शुक्ला और संयोजक संजीव राय मौजूद रहे।
