इंदौर :महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार सुबह रेवतीरेंज का निरीक्षण किया इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर महापौर प्रतिनिधि महेंद्र ठाकुर भावेश दवे सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर द्वारा रेवती रेंज पर नगर निगम द्वारा लगाए गए पोधों का अवलोकन किया, ज्ञात हो की 12 लाख से अधिक पौधे नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा शहर की जानता के साथ यहाँ लगाए थे जो अब बड़े हो गए है महापौर द्वारा पोधों की देख रेख में लगे कर्मचारियों से भी संवाद किया।
