गिल दूसरी गेंद पर शून्य पर लुढ़के, पार्थ भट के पंजे से सौराष्ट्र ने हासिल की बढ़त

राजकोट, 22 जनवरी (वार्ता) पंजाब की ओर से खेल रहे भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल गुरुवार को घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ खराब प्रदर्शन करते हुए दूसरी ही गेंद पर पगबाधा होकर पवेलियन लौट गये। जय गोहिल (82) की जुझारू पारी और अजय भट्ट (पांच विकेट) की अगुवाई में सौराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 172 रन बनाने के बाद पंजाब को 139 समेटते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी में तीन विकेट पर 24 रन बना लिये है और उसकी कुल बढ़त 57 रनों की हो गई है। आज यहां सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.1 ओवरों में 172 का स्कोर बनाया। सौराष्ट्र के लिए जय गोहिल ने 117 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 82 रनों की पारी खेली। उनके अलावा प्रेरक मांकड़ (32), हार्विक देसाई (13) और हेत्विक कोटक (12) रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने 38 रन देकर छह विकेट लिये। जसिंदर सिंह को दो विकेट मिले। प्रेरित दत्ता और सनवीर सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को पार्थ भट की अगुवाई में सौराष्ट्र के गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना पड़ा। पंजाब की पूरी टीम 40.1 ओवर में 139 के स्कोर पर सिमट गई। प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 44 रन बनाये। अनमोलप्रीत सिंह (35), उदय सहारन (23), हरप्रीत बराड़ (12) और प्रेरित दत्ता 11 रन बनाकर आउट हुये। शुभमन गिल सहित छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। इसी के साथ सौराष्ट्र को पहली पारी के आधार पर 33 रनों की बढ़त हासिल हुई। सौराष्ट्र के लिए पार्थ भट ने 33 रन देकर पांच विकेट लिये। धर्मेंद्रसिंह जडेजा और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। जयदेव उनादकट ने एक बल्लेबाज को आउट किया। दिन का खेल समाप्त होने के समय सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में 24 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। हार्विक देसाई (छह) और चिराग जानी (पांच) को हरप्रीत बराड़ ने आउट किया।वहीं पहली पारी में सौराष्ट्र के 82 रन बनाने वाले जय गोहिल को जसिंदर सिंह ने आठ रन पर बोल्ड आउट कर पवेलियन भेज दिया। स्टंप्स के धर्मेंद्रसिंह जडेजा नाबाद पांच क्रीज पर मौजूद थे। सौराष्ट्र की कुल बढ़त 57 रन की हो गई।

Next Post

तिलोत्तमा ने 10मी एयर राइफल महिला ट्रायल 1 भी जीता

Thu Jan 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) इस हफ़्ते की शुरुआत में 50मी राइफल 3 पोज़िशन्स इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन के बाद, तिलोत्तमा सेन ने नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स 1&2 ग्रुप ए में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और गुरुवार को यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10मी एयर राइफल महिला ट्रायल […]

You May Like