खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई झड़प, स्थानीय लोगों ने कराया शांतगरौली। कोतवाली बैढ़न क्षेत्र की पुलिस चौकी खुटार अंतर्गत परसौना में बाइक सवारों के बीच टक्कर के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि, विवाद के कारणों और किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
Next Post
सात साल से जमीन सीमांकन के लिए भटक रहा दिव्यांग किसान
Fri Nov 13 , 2026
सतना: जिले के कोटर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम तिहाई के एक दिव्यांग किसान ने अपनी पुश्तैनी जमीन का सीमांकन न होने से परेशान होकर तहसील कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. इस संबंध में प्रार्थी ने जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई […]

You May Like
-
11 months ago
अतिक्रमण हटाए बिना सड़क का काम शुरू, सड़क हुई संकरी
-
5 months ago
ऑक्टागोनल पोल से स्मार्ट सिटी को रोशनी का इंतजार
-
1 month ago
साइबर ठगों ने पांच खातों से उड़ाए लाखों