
पड़ाना। पिछले दो सालों से लोक निर्माण विभाग की मऊ पड़ाना तलेन सड़क मार्ग का काम चल रहा है रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया था लेकिन अब वर्तमान में अतिक्रमण हटाये बिना ही काम शुरू कर दिया है.
मऊ पड़ाना तलेन नगर में मगराना तलेंन रोड से लेकर नगर के बीचो बीच निकले सड़क मार्ग सदर बाजार में सीसी सड़क का निर्माण होना है जिसमें ठेकेदार के द्वारा पहले मकराना रोड़ चौराहे से लेकर मंसूरी मस्जिद तक करीब 2 महीने पहले सीसी सड़क का निर्माण किया था तथा अतिक्रमण के कारण सीसी सड़क का रोक कर गांधी चौक बस स्टैंड से लेकर बाईपास चौराहे तक सीसी सड़क निर्माण का
कार्य प्रारंभ कर दिया था अब फिर से ठेकेदार ने बिना अतिक्रमण हटाए सीसी सड़क का निर्माण कार्य भेरू महाराज सदर बाजार से लेकर मंसूरी मस्जिद तक आरंभ कर दिया गया है यह वहीं सड़क हैं जहां मात्र 4 मीटर सकरी है तथा वर्ष 2019 में इसी सड़क मार्ग पर दो समुदाय के बीच जाम को
आवागमन में मुसीबत बनेगा 4 मीटर संकरा रोड
इतना सकरा रोड बनाने पर भविष्य में कई परेशानियों का आम जनता को सामना करना पड़ेगा, रोजाना कई बार जाम के हालात बनेगे, यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि ठेकेदार राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटाए बिना बीच में 4 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की तैयारी है इस मामले में राजस्व विभाग ग्राम पंचायत को अतिक्रमण हटाकर चौड़ी सड़क बनाई जाए जिससे भविष्य में बाजार में बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिले.
लेकर नगर के लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा था.
करीब 1 वर्ष तक चौराहे चौराहे भोपाल से पुलिस बल तैनात रहा जबकि इस मार्ग से दर्जनों गांव जुड़े हैं जो सीधे नगर के रामपुरिया मगराना साधन खेड़ी सहित अन्य गांव के लोग इसी सड़क मार्ग से ही गुजरते हैं. जानकारी के
अनुसार पिछले दिनों इसी सड़क मार्ग को लेकर गांव के लोगों द्वारा सारंगपुर एसडीम सहित राजगढ़ कलेक्टर एवं संबंधित विभाग भोपाल एवं दिानी शिकायत कर सकरे रोड को 7 मीटर चौड़ा रखने सड़क के दोनों और पानी निकासी के लिए नालो का निर्माण करने की मांग की थी.
सरपंच ने कहा, मैंने पत्र लिखे लेकिन नहीं हुई सुनवाई
मेरे द्वारा सारंगपुर तहसील में ग्राम पंचायत के माध्यम से अतिक्रमण हटाने के लिए दो-तीन पत्र राजस्व अधिकारियों को लिखे गए परंतु आज तक किसी प्रकार का आदेश सारंगपुर तहसील से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्राम पंचायत को नहीं मिला यदि अतिक्रमण नहीं हटा और सड़क का निर्माण हो गया तो आने वाले दिनों में जाम की स्थिति निर्मित होगी एवं सड़क सिकुड़ कर रह जाएगी
गोकुल दुगारिया, सरपंच
मेरे द्वारा चार पटवारीयो की टीम गठित करने को कहा है पड़ाना सड़क निर्माण में बाधा अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश बनाकर ग्राम पंचायत को दे दिया दिया जाएगा
आकाश शर्मा, तहसीलदार सारंगपुर
