ललितपुर में नकली चेक देकर 8 लाख की मुर्रा भैंसे ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भैंसें बरामद

गुना। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में गुना के ठगों द्वारा नकली चेक देकर करीब 8 लाख रुपये कीमत की मुर्रा भैंसे ठगने का मामला सामने आया है। ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले इकराम कुरैशी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर सभी भैंसें भी बरामद कर ली हैं।

शिकायतकर्ता इकराम कुरैशी ने पुलिस को बताया कि गुना के रहने वाले राजपाल पालीवाल और जयपाल यादव नामक दो लोग इमराम और उनके एक अन्य साथी को साथ लेकर ललितपुर आए थे। आरोपियों ने श्रीराम कॉलोनी में भैंसें उतारीं और इसके बदले चेक देकर पैसे लाने की बात कही। उस समय इकराम और उनके साथ मौजूद टीपू गाड़ी में सो रहे थे, तभी दोनों आरोपी चकमा देकर करीब 8 लाख रुपये की मुर्रा भैंसें लेकर रफूचक्कर हो गए।

घटना के बाद जब इकराम ने भुगतान के लिए चेक बैंक में लगाया, तो पता चला कि वह बैंक अकाउंट छह साल पहले ही बंद हो चुका था। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए गुना के रहने वाले राजपाल पालीवाल और जयपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी राजपाल आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही 5 गिरफ्तारी वारंट दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बदरवास क्षेत्र से सभी चोरी की गई मुर्रा भैंसों को बरामद कर लिया है।

Next Post

युवाओं के लिए अलग बजट और विभाग बनाया जाए: अजय सिंह

Thu Oct 8 , 2026
भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आगामी राज्य बजट में युवाओं के करियर काउंसलिंग और कौशल विकास के लिए अलग से बजट प्रावधान करने की मांग की है। उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भर्ती किए जाने की भी मांग की। अजय सिंह […]

You May Like