
रीवा। रीवा नगर निगम के नवागत कमिश्नर अक्षत जैन पदभार ग्रहण करते ही मैदान में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है. नए निगम आयुक्त के द्वारा आज पहला भ्रमण शहर के अमहिया मार्ग का किया गया. यहां अस्पताल चौराहे से सिरमौर चौराहे तक भ्रमण करते हुए मार्ग चौड़ीकरण में आने वाली बाधाओं को सोमवार तक दूर करने के लिए आयुक्त के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.
हालाकि निगम आयुक्त के द्वारा व्यापारियों से भी चर्चा की गई इस दौरान जो व्यापारी दुकान के बाहर सामान रखकर व्यापार कर रहे हैं उन्हें भी दो दिन में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया गया है. नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2 दिन के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी, वही अतिक्रमण की चपेट में आने वाले व्यापारियों की समस्या को सुनने के बाद उसके निराकरण के लिए भी विचार करने की बात कही गई है. इसके अलावा सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक व्यापारियों के साथ संवाद करने के बाद ऐसे व्यापारियों के लिए भी ऑप्शन तैयार किए जा रहे हैं जिनकी दुकान अतिक्रमण की चपेट में आ रही है. हालांकि इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण का जो प्रोजेक्ट है वह सुचारू रूप से चलाया जाएगा. दरअसल तत्कालीन नगर निगम आयुक्त का तबादला होने के बाद कुछ दिनों के लिए कार्यवाही रोक गई थी, लेकिन एक बार फिर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य जल्द प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए सोमवार तक दुकानदारों को अपने आप से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं.
