भोपाल स्टेशन पर बनेगा 50 हजार लोगों का खाना, इज्तिमा के लिए 600 एकड़ में तैयारी पूरी

भोपाल, 11 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी आलमी इज्तिमा को लेकर भोपाल रेलवे स्टेशन और ईटखेड़ी सड़क स्थित इज्तिमा स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार स्टेशन परिसर में करीब 50 हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। बुधवार से देशभर से जमाअतें पहुंचना शुरू करेंगी, जबकि सबसे अधिक भीड़ शुक्रवार से रविवार के बीच रहने की संभावना है।इज्तिमा स्थल पर 120 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। खानपान, जलापूर्ति और रोशनी की व्यवस्था में हजारों वॉलंटियर्स जुटे हुए हैं। तैयारियों का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आयोजन 17 नवम्बर को सामूहिक दुआ के साथ संपन्न होगा। अनुमान है कि इस बार करीब 12 लाख जायरीन(श्रृद्धालु) इज्तिमा में शामिल होंगे।

रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोपाल–इटारसी और भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया है। इसके साथ ही स्टेशन पर चार नए टिकट काउंटर और छह एटीवीएम मशीनें लगाई जाएंगी। भीड़ नियंत्रण के लिए जीआरपी, आरपीएफ और थाना पुलिस के साथ 850 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार व्यवस्थाएं 20 प्रतिशत बढ़ाई गई हैं। पार्किंग क्षेत्र को 350 एकड़ तक बढ़ाया गया है, जहां 71 पार्किंग जोन बनाए जा रहे हैं। इज्तिमा स्थल पर लगभग 30 हजार लोग विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग देंगे, जिनमें 25 हजार वॉलंटियर्स और 5 हजार प्रशासनिक अमले के सदस्य शामिल रहेंगे।

 

Next Post

उत्तर प्रदेश में जनजाति गौरव सम्मेलनों का आयोजन करेगी भाजपा

Tue Nov 11 , 2025
लखनऊ, 11 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य भर में 15 नवंबर तक विशेष कार्यक्रमों और जनजाति गौरव सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। श्री चौधरी ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में […]

You May Like