प्रथम चरण में 8 सड़कों का काम होगा शुरू

मास्टर प्लान सड़कों पर समीक्षा बैठक आयोजित

इंदौर: स्मार्ट सिटी कार्यालय में आज आयुक्त ने मास्टर प्लान की 8 सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले समीक्षा बैठक ली. बैठक में सड़कों की सेंट्रल लाइन डालने और नोटिस जारी करने का काम शुरू करने का अधिकारियों को निर्देश दिए.निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा शहर में मास्टर प्लान के तहत 450 करोड़ रुपए की लागत से 23 सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है. वर्तमान में बिचोली हप्सी से भूरी टेकरी नायता मुंडला तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है.

शेष 22 सड़कों में से प्रथम चरण में 8 सड़कों का काम इसी हफ्ते शुरू हो रहा है. इसको लेकर सेंट्रल लाइन डालने, नोटिस जारी करने आदि संबंधित कार्य पूरे कर लें, ताकि सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न नहीं हो. आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का पालन कर निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने पर विशेष ध्यान रखना जरूरी है. बैठक में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी.आर. लोधी, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

इन 8 सड़कों में शामिल हैंः
1. सुभाष मार्ग (गोल मंदिर से रामबाग पुल तक): लंबाई 1300 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर.
2. लिंक रोड (एमआर 10 से एमआर 12 तक): लंबाई 1800 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर.
3. एमआर 5 (बड़ा बांगड़दा से पीएमएवाय मल्टी तक): लंबाई 1700 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर.
4. भमोरी चौराहे से एमआर 10 व राजशाही गार्डन से होटल वॉच तक: लंबाई 1100 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर.
5. वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक: लंबाई 1310 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर.
6. एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक: लंबाई 3650 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर.
7. जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक: लंबाई 1920 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर.
8. रिंग रोड (खजराना मंदिर द्वार से जमजम चौराहा तक): लंबाई 1120 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर.

Next Post

शिप्रा-सांवेर मार्ग पर 2 किलोमीटर का लगा लंबा जाम

Wed Feb 5 , 2025
स्थानीय रहवासियों द्वारा सिक्स लेन करने की मांग बोले अभी यह स्थिति तो सिंहस्थ में क्या हालत होगी इंदौर: राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहों की भी मांगलिया डकाचिया शिप्रा में हालत बदतर हो रही है. गत दिवस शिप्रा-सांवेर मार्ग पर 2 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया. इस दौरान वाहन चालक […]

You May Like