खेत से लौट रहा किसान नदी में बहा

नरसिंहपुर। तिंदनी गांव में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब खेत से घर लौट रहे किसान मुकेश यादव अचानक गिरकर नदी में बह गए। ग्रामीणों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने एसडीईआरएफ की मदद से किसान की तलाश शुरु कर दी है। बताया गया है कि नरसिंहपुर के ग्राम तिंदनी में रहने वाले किसान मुकेश यादव उम्र 38 वर्ष आज शाम 4 बजे के लगभग खेत से काम निपटाकर घर के लिए निकले, रास्ते में उमर नदी के पास से गुजरते वक्त मुकेश का पैर फिसल गया और वे उफनाती नदी में गिर गए। ग्रामीणों ने मुकेश को नदी में गिरते देखा तो शोर मचाया, इस बीच कुछ लोगों ने बचाने के प्रयास किए, लेकिन तेज बहाव में मुकेश देखते ही देखते ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बचाव दल मुकेश की तलाश की गई लेकिन उनका कही पता न चल सका। किसान मुकेश यादव के नदी में बहने की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों में चिंता का माहौल है।

Next Post

डिमावर घाट से लापता हुए मजदूर का शव 24 घंटे की मशक्कत के बाद मिला

Thu Aug 21 , 2025
भैरूंदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमावार घाट पर बुधवार सुबह हुई नाव दुर्घटना में नर्मदा नदी में लापता हुए मजदूर का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया. एसडीआरफ की टीम और भैरुंदा पुलिस कल से सर्च अभियान चला रही थी. गुरुवार को बडग़ांव के पास नर्मदा नदी से शव बाहर निकाला […]

You May Like