अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

मंदसौर। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 की पूर्व तैयारियों एवं काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला आयुष विभाग एवं सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर के संयुक्त तत्वावधान में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. शशि गांधी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. बिन्दु ध्रुव, आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापकगण तथा लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर योग के सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना रहा।

Next Post

दुकान लगाने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Fri Jun 12 , 2026
सिंगरौली । बैढ़न थाना क्षेत्र के कचनी इलाके में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर 23 वर्षीय दुकानदार राजू कुशवाहा पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप […]

You May Like