
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई। अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया। इसके बाद एसपी ने प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग- अलग ड्रिल व आर्म्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया, साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों से करवाई गयी। परेड ग्राउंड पर उपस्थित अधिकारी,कर्मचारियों से इन्सास राईफल, पिस्टल खोलने एवं जोड़ने का अभ्यास कराया गया। एसपी ने यातायात मालवीय चौक, यातायात गढा एंव यातायात घमापुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दरबार लेते हुये अच्छी यातायात व्यवस्था करने निर्देश देते हुये सभी से चर्चा करते हुये यातायात व्यवस्था में कहॉ पर क्या समस्या आ रही हैं, इसके सम्बंध में जानकारी ली। सभी को निर्देशित किया कि यातायात सुगमता से चलता रहे, यह हमारा प्रयास होना चाहिये। इस दौरान यातायात कर्मचारियों की समस्यायें सुनी।
