मुरार थाना में महिला ने जहर खाया, हालत गंभीर

ग्वालियर: ग्वालियर के मुरार थाने में एक महिला पिछले 10-12 दिनों से थाने के चक्कर लगा कर थक गई । तमाम मिन्नतों के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी और जब वह थाने के चक्कर लगा लगाकर पूरी तरह से हताश हो गई तो उसने आत्महत्या करने का रास्ता चुना। उसने थाना परिसर में जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जैसे ही महिला ने थाने में जहर खाया वैसे ही पूरे थाने में हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि मुरार थाने में थाना प्रभारी भी एक महिला नैना पटेल हैं।
मुरार थाने के पुलिसकर्मी पीड़ित महिला को मुरार के जिला अस्पताल ले गए जहाँ उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयारोग्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महिला को पहले नौकरी लगवाने का लालच दिया और फिर शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया था। महिला द्वारा थाने में जहर खाने के बाद मुरार थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं मामला दर्ज कर लिया है।

भिंड की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद उसकी दो छोटी बच्चियां हैं। करीब 4 साल पहले पीड़िता अपनी बड़ी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए ग्वालियर में किराये का मकान लेकर रहने आई थी। मोहल्ले में ही आरोपी गजेंद्र केवट की एक ऑनलाइन सेंटर की दुकान थी। पीड़िता अक्सर अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए गजेंद्र की दुकान पर जाती थी, जिसके चलते दोनों के बीच जान-पहचान हो गई । गजेंद्र ने पीड़िता से कहा कि “तुम बच्चों के साथ अकेली रहती हो, तुम्हें पैसों की सख्त जरूरत होगी। मैं तुम्हारी एक अच्छी जगह नौकरी लगवा दूंगा।

इसी बहाने से माह मई 2024 में आरोपी नौकरी का झांसा देकर महिला के किराये के कमरे पर पहुंचा और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।इसके बाद आरोपी लगातार नौकरी लगवाने और शादी करने का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। 23 मई तक आरोपी ने संबंध बनाए अब शादी से मुकर गया है।

Next Post

पवन कल्याण और प्रकाश राज के बीच जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम ने समाज बांटने वालों को दी कड़ी चेतावनी, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

Tue Jun 16 , 2026
नई दिल्ली | नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच साउथ सिनेमा के दो दिग्गज, पवन कल्याण और प्रकाश राज आमने-सामने आ गए हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब बेंगलुरु में आयोजित एक प्रदर्शन में प्रकाश राज ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के साथ मिलकर सरकार पर […]

You May Like