भोपाल: झमाझम बारिश ने भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं किया। डोल ग्यारस पर गुरुवार रात भोपाल के राजा गणेश सहित करीब 100 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से हुआ। श्रद्धालु बैंड-बाजे, ढोल, डीजे की थाप पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए चल समारोह में शामिल रहे।चल समारोह में चांदी के सिंहासन पर विराजमान भोपाल के राजा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
विटेंज कार में राधा-कृष्ण का स्वरूप और गोरिल्ला का मनोरंजक रूप लोगों को खूब भाया। अखाड़ों के कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। बारिश के कारण प्रतिमाओं को छाते और पन्नियों से ढका गया, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा।यह शोभायात्रा सावरकर चौक, लखेरापुरा, सोमवारा, जनकपुरी और चार बत्ती से होते हुए देर रात खटलापुरा घाट पहुंची, जहां बप्पा को विदाई दी गई। अब अनंत चतुर्दशी पर भी भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।
