भोपाल:बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में स्टूडेंट चैप्टर का शुभारम्भ किया गया. गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मैनिट की प्रोफेसर डॉ. ज्योति सिंघई रहीं. आईटीई के स्टूडेंट चैप्टर की शुरुआत के साथ छात्रों को तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में नवीन वैश्विक अवसर मिलेंगे.
इस कार्यक्रम का संयोजन प्रो. प्रकाश सक्सेना द्वारा किया गया. समूह सह-सचिव डॉ. संजय जैन ने इस मौके पर प्रशंसा जताते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया. बी.आई.एस.टी. निदेशक डॉ. दामोदर तिवारी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को शुभकामनाएं दी. निदेशक डॉ. वी.के. द्विवेदी भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे.
