टू-व्हीलर को बचाने में पुल के पास पलटा बल्कर, बाल-बाल टला बड़ा हादसा; सड़क चौड़ीकरण की उठी मांग

सिंगरौली: जिले के माड़ा थाना क्षेत्र की बधौरा चौकी अंतर्गत खोखरी गांव में बीती देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। पुल के पास एक टू-व्हीलर चालक को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल के आसपास सड़क संकरी है और रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।

पास ही स्थित पावर प्लांट के कारण ट्रकों और बल्करों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया जा रहा है कि अचानक सामने आए दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने मोड़ काटा और वाहन पलट गया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के चौड़ीकरण और पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उनका कहना है कि बढ़ते औद्योगिक यातायात को देखते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम जरूरी हैं।

Next Post

भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा: सुदामा चरित्र ने छू लिया हर दिल

Fri Feb 20 , 2026
सलामतपुर: कस्बे में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आज अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक माहौल में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण के परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक वर्णन हुआ, जिसने हजारों श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित देवेन्द्र भार्गव महाराज […]

You May Like