मेडिकल जांच के बाद सोनम को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भेजा 

 

इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग पुलिस ने मानसिक स्थिति की जांच के बाद मेघालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेस भेज दिया है. सोमवार को सोनम को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट में शिफ्ट कर दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सोनम के व्यवहार में असामान्य प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं. इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में रखने की सिफारिश की. फिलहाल, पुलिस कस्टडी में रहते हुए उसका मानसिक परीक्षण किया जा रहा है. बता दें कि सोनम पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिलवाया. पुलिस ने पहले ही केस में सोनम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच अब मानसिक स्थिति के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है.

Next Post

बाघ, शेर संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हों सामूहिक प्रयास : यादव

Mon Jun 16 , 2025
नई दिल्ली, 16 जून (वार्ता) केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बाघ और शेर जैसी सात प्रमुख प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। श्री यादव ने यहां […]

You May Like