त्यौहारी सीजन में शुद्धता की जांच: चलित लैब के जरिए मौके पर ही हुई मावा, मिठाई और नमकीन की टेस्टिंग

भोपाल। राजधानी में होली के त्यौहार पर खाद्य पदार्थों के सेंपल लेने की कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा की गई. जिसमें उन्होंने शहर में संचालित प्रतिष्ठानों से अलग-अलग क्षेत्रों में दूध से बनी मिठाई और नमकीन के सेंपल प्राप्त किये. यह सभी सेंपल चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में मौके पर ही जांच किए गए. जिन प्रतिष्ठानों से सेंपल लिए गए उनमें ऑनडोर कोलार से नमकीन और दाल, ब्रज स्वीट्स एन्ड डेयरी से मावा और रसगुल्ला, देवनारायण स्वीट्स से बर्फी, जैन डेयरी से मावा और पनीर, हीरा स्वीट्स से गुजिया, नमकीन, बर्फी, मावा, राम वेंचर्स काबुल कन्फेक्शनरी का निर्माण स्थल से गुजिया व मावा, राजस्थान मिष्ठान भंडार शैतान सिंह मार्केट से मिल्क केक ,रसगुल्ला, मलाई टिकिया नमकीन एवं मटर, गागर स्वीट्स 10 नंबर मार्केट से मिल्क केक, मलाई बर्फी, मनोकांशा गृह उद्योग जहांगीराबाद से गुजिया, नमकीन, मावा की बर्फी प्रमुख हैं.

Next Post

भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कोलकाता मेट्रो की विशेष सेवा

Sat Feb 28 , 2026
कोलकाता, 28 फरवरी (वार्ता) कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत-वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026 के मैच में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए दर्शकों की आवागमन की सुविधा के लिए कोलकाता मेट्रो विशेष सेवाएं संचालित करेगी। मेट्रो अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन