हाई कोर्ट की दहलीज पर पहुंचा महाकाल मंदिर में दर्शन का मामला

उज्जैन: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में गर्भगृह में केवल वीआईपी और नेताओं से लेकर प्रभावशाली व्यक्तियों को विशेष प्रवेश दिए जाने के खिलाफ जनहित याचिका इंदौर हाईकोर्ट में दायर की गई है, साथ ही भांग के श्रृंगार पर भी सवाल खड़े हुए हैं.
याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी ने याचिका दायर की है, जिसमें समान अधिकार की मांग की गई. आरटीआई के माध्यम से मंदिर ट्रस्ट से जानकारी मांगी गई थी कि वीआईपी को गर्भगृह में प्रवेश किस आधार पर मिलता है. इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. आम भक्तों को केवल बाहर से ही दर्शन करने की अनुमति होती है, जिससे असमानता पैदा होती है.

हाईकोर्ट की प्रतिक्रिया
इंदौर हाई कोर्ट की युगलपीठ ने सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रखा है, राज्य सरकार, मंदिर ट्रस्ट, उज्जैन कलेक्टर एवं एसपी को पक्षकार बनाया गया है. सभी को इंतजार है कि आखिर क्या फैसला आता है.

भांग श्रृंगार का एक और विवाद
18 अगस्त 2025 को मंदिर की शोभायात्रा महाकाल सवारी के दौरान महाकाल के भांग के श्रृंगार मुखौटा अचानक टूटकर गिर गया. यह घटना रामघाट पर पालकी पूजा यात्रा के पश्चात सवारी के लौटते समय महाकाल मंदिर में हुई. ऐसे में प्रशासन ने पुजारी प्रदीप गुरु को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा. उन पर निर्धारित मात्रा से अधिक भांग उपयोग करने का आरोप है.

पुजारी की सफाई
पुजारी प्रदीप गुरु ने नमी और गर्म मौसम को कारण बताया, जिससे की भांग चिपक नहीं सकी. पंचामृत और बारिश के कारण श्रृंगार टूट गया. वे निश्चित मात्रा लगभग 3 किलोग्राम का पालन कर रहे थे, जो मंदिर समिति द्वारा तय की गई है.

पूरे देश में नकारात्मक संदेश
एक तरफ विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं, जिससे शहर की आर्थिक उन्नति भी हो रही है. सिंहस्थ 2028 की तैयारी भी उज्जैन में की जा रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गृह नगर भी है. ऐसे में छोटी-छोटी बातों का विवाद कोर्ट कचहरी तक पहुंच रहा है. महाकाल मंदिर को लेकर जिस प्रकार से आंतरिक विवाद की बातें बाहर आ रही है ऐसे में देश-विदेश तक मंदिर की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है जिसको रोकने के लिए अब समाजसेवी व प्रबुद्धजन मुखर हो गए हैं और उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह से लेकर महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कोशिक तक से इस संबंध में संज्ञान लेने की बात कही है

Next Post

धारदार अवैध हथियार लेकर घूमने वाले आरोपी धराए

Sun Aug 31 , 2025
भोपाल।राजधानी के 2 थाना क्षेत्रों में धारदार अवैध हथियार लेकर घूमने वाले आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई की गई है. मौके पर ही पुलिस ने आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ा. पुलिस जानकारी के अनुसार तलैया पुलिस ने आरोपी हर्षित विश्वकर्मा को अवैध छूरी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी जब […]

You May Like