सर्पदंश से मासूम बच्ची की दुखद मौत

आष्टा. उस मासूम को क्या मालूम था कि आज की रात उसकी आखिरी रात होगी. वह सुबह रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मना पाएगी. त्योहार के दिन मासूम की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. जानकारी के अनुसारपार्वती थाना अन्तर्गत ग्राम बांद्रियाहाट निवासी जीवन सिंह सोलंकी की 6 वर्षीय वेदिका रात को जब अपने बिस्तर पर गहरी नींद में सो रही थी. तभी रात में एक सांप ने वेदिका को काट लिया. बताया जाता है कि सांप के काटने के बाद जब वेदिका की हालत बिगडऩे लगी तो परिजनों उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Next Post

गरीबी और कुपोषण का दंश झेल रहा है आदिवासी समाज

Sun Aug 10 , 2025
सीहोर। विश्व आदिवासी दिवस पर बाल विहार मैदान में भव्य आमसभा व सांस्कृतिक महारैली का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा और तीर-कमान के साथ शामिल हुए. रैली बाल विहार से मुख्य मार्गों होते हुए भोपाल नाका पर समाप्त हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ […]

You May Like