दक्षिण कोरिया का पहला निजी अंतरिक्ष रॉकेट ब्राज़ील में दुर्घटनाग्रस्त

दक्षिण कोरिया, 23 दिसंबर (वार्ता) इननोस्पेस कंपनी द्वारा बनाया गया दक्षिण कोरिया का पहला वाणिज्यिक ऑर्बिटल रॉकेट हानबिट-नैनो ब्राज़ील के एक प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किये जाने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। योनहाप समाचार एजेंसी ने मंगलवार को कंपनी के हवाले से यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, हानबिट-नैनो को ब्राज़ील के अल्कांतारा स्पेस सेंटर से लगभग 10:13 बजे प्रक्षेपित किया गया था। प्रक्षेपण प्रक्रिया सफलतापूर्वक शुरू हुई और उड़ान के बाद लगभग कुछ देर तक रॉकेट ने फ्लाइट फुटेज भी भेजीं लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि रॉकेट योजना के अनुसार नहीं चल रहा था। योनहाप ने बताया कि रॉकेट से फुटेज स्क्रीन पर दिखना बंद हो गया

रिपोर्ट के अनुसार, रॉकेट कुछ देर बाद सुरक्षा क्षेत्र के अंदर गिर गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई अतिरिक्त नुकसान हुआ। इननोस्पेस ने योनहाप को बताया कि रॉकेट में पांच सैटेलाइट सहित एक पेलोड था, जिन्हें 300 किलोमीटर की ऊंचाई पर लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात किया जाना था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर यह सफल होता तो इननोस्पेस किसी अन्य देश के उपग्रह को निचली कक्षा में स्थापित करने वाली पहली प्राइवेट दक्षिण कोरियाई कंपनी बन जाती।
एजेंसी ने कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि रॉकेट में विस्फोट हुआ हो। हानबिट-नैनो का प्रक्षेपण पहले भी तकनीकी दिक्कतों के कारण तीन बार टाला जा चुका था।

Next Post

चीनी ड्रोन निर्माता डीजेआई ने विदेशी ड्रोन आयात पर अमेरिका के प्रतिबंध के फैसले पर खेद जताया

Tue Dec 23 , 2025
बीजिंग, 23 दिसंबर (वार्ता) मानवरहित हवाई वाहनों की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी, चीनी ड्रोन निर्माता डीजेआई ने मंगलवार को अमेरिका द्वारा सभी नए आयातित विदेशी ड्रोनों को प्रतिबंधित करने के फैसले पर खेद व्यक्त किया। ‘हुआनकिउ’ समाचार एजेंसी के अनुसार डीजेआई ने कहा कि अमेरिका का यह कदम […]

You May Like