झाबुआ: झाबुआ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से सेल्समेन द्वारा ग्राम नवागांव एवं बाटियाबर्डी के ग्रामीणों को राशन प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिससे नाराज होकर दोनो गांव के ग्रामीणजन मंगलवार दोपहर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। जहां कलेक्टर के नाम प्रभारी अपर कलेक्टर एवं जिपं सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान को ज्ञापन प्रेषित किया।
ग्रामीणों द्वारा उक्ताशय की शिकायत पूर्व में जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर भी जा चुकी है। सेल्समेन द्वारा समय पर उचित मूल्य दुकान भी नहीं खोली जाती है, ऐसे में नवागांव एवं बाटियाबर्डी के ग्रामीणजन राशन सामग्री से वंचित हो रहे है।
Next Post
जावर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब
Wed Mar 5 , 2025
सीहोर: जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर द्वारा विभिन्न दुकानों एवं ढाबों की सघन जांच की गई। […]

You May Like
-
3 months ago
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण में तेजी
-
8 months ago
जापान के शिमाने प्रांत में भूकंप के झटके