सीहोर: जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर द्वारा विभिन्न दुकानों एवं ढाबों की सघन जांच की गई।
इस कार्रवाई के दौरान भेरूसिंह ठाकुर पिता दिलीप सिंह निवासी जावर जोड़, राहुल ठाकुर पिता कुमेर सिंह ठाकुर निवासी बमुलिया रायमल, बजेसिंह मालवीय पिता हरिसिंह निवासी शेकूखेड़ा और जितेंद्र सिंह ठाकुर पिता बजेसिंह ठाकुर निवासी ग्राम झिल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा के 50 क्वार्टर, देशी लाल मसाला के 11 क्वार्टर, अंग्रेजी शराब की 14 केन बीयर व 01 क्वार्टर कुल 18 लीटर अवैध शराब (क़ीमत ₹5510) जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
