आठनेर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कावला हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के परीक्षा का प्रश्न पत्र गुम होने का मामला सामने आया है।परीक्षा केंद्र प्रभारी के द्वारा आठनेर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कावला हाईस्कूल में दसवीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी तभी खिड़की से एक छात्रा के द्वारा प्रश्न पत्र बाहर फेंका गया.
जिसके बाद परीक्षा केंद्र प्रभारी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है उक्त छात्रा से भी पुलिस ने पूछताछ की है । आठनेर थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक दिनेश धुर्वे ने बताया कि स्कूल प्राचार्य की ओर से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
