भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज 1 नवंबर को लाल परेड ग्राउंड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था की घोषणा की है। सायं 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान:
कोर्ट चौराहा से लाल परेड की ओर जाने वाले वाहन लिंक रोड-1 से रोशनपुरा, बाणगंगा, पॉलीटेक्निक चौराहा होकर चलेंगे।
भारत टॉकीज से नये भोपाल की ओर जाने वाले वाहन जिंसी चौराहा, मैदामिल रोड, बोर्ड ऑफिस चौराहा होते हुए लिंक रोड-1 या 2 से गुजरेंगे।
रोशनपुरा से पुराने भोपाल जाने वाले वाहन बाणगंगा, पॉलीटेक्निक, रेतघाट, मोती मस्जिद और रायल मार्केट होकर आवागमन करेंगे।
पार्किंग व्यवस्था:
अतिविशिष्ट अतिथि वाहन
होमगार्ड कार्यालय के सामने से प्रवेश कर लाल परेड मैदान में।
मीडिया वाहन
रुस्तमजी पुलिस मल्टी में पार्क कर शहीद द्वार से प्रवेश।
वीआईपी वाहन
कुशाभाऊ ठाकरे (मिंटो हॉल), एमव्हीएम कॉलेज या एमएलए रेस्ट हाउस में पार्किंग।
साधारण दर्शक
वल्लभ भवन, एमपी नगर, कोर्ट तिराहे से आने वाले अपने वाहन जेल मुख्यालय अरेरा हिल्स या एमव्हीएम कॉलेज रविंद्र भवन पार्किंग में रखें।
