साइबर ठगों ने पांच खातों से उड़ाए लाखों

जबलपुर । साइबर ठगों ने अलग-अलग पैंतरों में युवा, बुजुर्ग को फंसाते हुए पांच खातों से लाखों रूपए उड़ा लिए। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को राकेश कुमार विश्वकर्मा 59 वर्ष बल्देवबाग संगम कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साइबर ठग ने लोन दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से कुल 74 हजार 94 रूपये ट्रांजेक्शन कर लिये। इसी प्रकार हनुमानताल थाना अंतर्गत मक्कानगर गली नम्बर 8 निवासी शिफा बानो को साइबर ठग ने उज्जवला योजना की लिंक भेजी, उसने लिंक टच की जिससे उसका मोबाइल हैक हो गया एवं उसके यूनियन बैंक शाखा अधारताल के खाता से तीन बार में कुल 25 हजार रूपये ट्रांजेक्शन कर लिये। इसी प्रकार हनुमानताल छोटी मदार टेकरी निवासी वसीम खान का मोबाइल स्वत: बंद होने के बाद अपडेट होने लगा। इसके बाद मोबाइल चालू हुआ तो मोबाइल रिसेट हो गया, फोन पे चैक किया तो 2 बार में उसके बैंक अकाउण्ट से कुल 28 हजार रूपये ट्रांसफर हो गये। इसी प्रकार बरेला निवासी आशीष लोधी 56 वर्ष को ठग ने अपनी गलत पहचान बताकर धोखे और छलपूर्वक उससे 155999 रूपए ठग लिए । इसी प्रकार केंट थाना अंतर्गत सदर निवासी आरूषी त्रिवेदी 24 वर्ष के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रूपये पार कर लिए गए है।

Next Post

राष्ट्रीय सहकारिता विभूषण मिलने पर जीवाजी क्लब ने किया यादव का अभिनंदन

Fri Oct 2 , 2026
ग्वालियर। सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव का जीवाजी क्लब द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने यादव को सम्मानित करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और सहकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। उल्लेखनीय […]

You May Like