
रीवा, रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत विंध्य विहार कॉलोनी के समीप कांग्रेस नेता की बीती रात्रि हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है.
घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा भावना मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि विंध्य विहार कॉलोनी निवासी अमित कोल अपने साथी लकी दाहिया, मनु दाहिया और अंकित दाहिया के साथ बैठा हुआ था.
इसी दौरान किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई और आरोपियों ने अमित पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान अमित गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधक्षक भावना मरावी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है. मृतक अमित कोल अनूपपुर जिले के राजेंद्र नगर थाना प्रभारी का पुत्र है जो दो दिन बाद ही पुलिस की सेवा से निवृत होने वाले हैं.
