अब अपनी जगह नए चेहरे को मौका दिलाना चाहते हैं राजेश बाबू

*संगठन सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष को सौंप दिया पदमुक्ति का अनुरोध पत्र*

ग्वालियर। गोल पहाड़िया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश बाबू का कहना है कि उन्हें गोल पहाड़िया ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का अवसर पार्टी ने प्रदान किया। अब इस पद पर किसी अन्य साथी को मौका मिलना चाहिए। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हम सबको इसका पालन करना चाहिए। कांग्रेस में संगठन सृजन से सुरेंद्र यादव नए जिलाध्यक्ष बने है, गोलपहाड़िया ब्लॉक मे भी नया साथी, युवा, नई सोच को अध्यक्ष पद पर मौका मिलना चाहिए। उन्होंने अपना अनुरोध पत्र जिला अध्यक्ष और संगठन प्रभारी को सौंप कर उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद से मुक्त करने का अनुरोध किया ।

इससे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने आज संगठन सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव रहे। विशेष अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, संगठन प्रभारी यूबी पठान, राहुल शर्मा, मीनू परिहार, धर्मेंद्र शर्मा, हरेंद्र गुर्जर, मंगल यादव, रोनी अतरौलिया, लोकेंद्र कुशवाह, सुग्रीव कुशवाह, गजेंद्र कुशवाह आदि शामिल हुए।

सभी अतिथियों और कांग्रेसजनों का तिलक लगाकर एवं दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 10 लकी ड्रा भी रखे गए। गोल पहाड़िया ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और सभी कांग्रेसजनों को संगठन सम्मान पत्र अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी द्वारा दिए गए।

मुख्य अतिथि भगवान सिंह यादव ने कहा कांग्रेस एक विचारधारा है और इस विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। कैसी भी स्थिति हो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमेशा अपनी मेहनत और लगन से संगठन को मजबूत करने का काम किया है। आज ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने सभी का सम्मान कर एक इतिहास रचा है।

अध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं संगठन प्रभारी इब्राहिम पठान ने कहा कि दक्षिण विधानसभा के गोल पहाड़ियां ब्लॉक ने हमेशा एक अनुशासित टीम भावना और मेहनत से काम किया है ।

ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने कहा कि पद एक जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस पद पर कार्य करते हुए उन्हें करीब 4 साल हो चुके है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गोल पहाड़िया ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सभी सेक्टर अध्यक्ष सभी वरिष्ठ नेता,महिला शक्ति मेरे ब्लॉक के साथी और युवाओं ने हमेशा मेरे साथ कार्य किया है, सहयोग किया है।

Next Post

नर्स की लापरवाही से प्रसूता की जान पर बनी, जनसुनवाई में पीड़िता के पति ने की शिकायत

Sun Sep 7 , 2025
देवास। पुंजापुरा शासकीय स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रसूता साधना के पति माखन ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन दिया है। उनका कहना है कि 6 अगस्त को साधना की नॉर्मल डिलीवरी पुंजापुरा अस्पताल में हुई, लेकिन छुट्टी मिलने के बाद उसे गंभीर समस्या हुई। […]

You May Like