नर्स की लापरवाही से प्रसूता की जान पर बनी, जनसुनवाई में पीड़िता के पति ने की शिकायत

देवास। पुंजापुरा शासकीय स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रसूता साधना के पति माखन ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन दिया है। उनका कहना है कि 6 अगस्त को साधना की नॉर्मल डिलीवरी पुंजापुरा अस्पताल में हुई, लेकिन छुट्टी मिलने के बाद उसे गंभीर समस्या हुई।

परिजनों के अनुसार, साधना को मूत्र और शौच एक ही स्थान से होने की शिकायत हुई। जब उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया तो पहले बागली और फिर निजी अस्पताल में दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान एक नस कट गई थी। बाद में उसे इंदौर रेफर किया गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि नर्स की लापरवाही ने साधना की जान को खतरे में डाल दिया और उन्हें कर्ज लेकर इलाज कराना पड़ा। साथ ही डिस्चार्ज कागजों में तारीखों में भी गड़बड़ी बताई गई है।

जिला अस्पताल की सीएमएचओ सरोजिनी जेम्स बेक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पर कार्रवाई होगी। वहीं, पुंजापुरा अस्पताल के जिम्मेदार डॉक्टर और नर्स ने फोन रिसीव नहीं किया।

Next Post

डॉ रवि अम्बे बाबू जगजीवन राम फाउंडेशन के सदस्य मनोनीत

Sun Sep 7 , 2025
ग्वालियर। डॉ रवि अम्बे का भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के स्वायत्त निकाय बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन नई दिल्ली की गवर्निंग बॉडी के सदस्य के लिए मनोनयन किया गया है l बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ अनिलकुमार वी पाटिल द्वारा मंत्री सामाजिक न्याय […]

You May Like