डॉ रवि अम्बे बाबू जगजीवन राम फाउंडेशन के सदस्य मनोनीत

ग्वालियर। डॉ रवि अम्बे का भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के स्वायत्त निकाय बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन नई दिल्ली की गवर्निंग बॉडी के सदस्य के लिए मनोनयन किया गया है l

बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ अनिलकुमार वी पाटिल द्वारा मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुमोदन के उपरांत इस आशय का पत्र जारी किया है, जिसमें डॉ रवि अम्बे का अन्य दो सदस्यों प्रो.प्रदीप कुमार दिल्ली एवं डॉ शशि बाला गाजियाबाद यू पी के साथ गवर्निंग बॉडी के लिए मनोनयन किया गया है l डॉ अम्बे का यह कार्यकाल 3 वर्षों के लिए रहेगा l डॉ अम्बे विगत फरवरी 2024 से फाउंडेशन की सामान्य परिषद के सदस्य भी हैं l डॉ अम्बे गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के बाल एवं शिशु रोग विभाग में प्राध्यापक एवं जीवाजी यूनिवर्सिटी के कार्यपरिषद सदस्य हैं l

Next Post

जैन समाज ने निकाली शहर में शोभा यात्रा

Sun Sep 7 , 2025
रीवा।पर्युषण पर्व पर जैन समाज द्वारा शहर में शोभा यात्रा निकाली गई. जैन धर्म का दस दिवसीय यह आध्यात्मिक पर्व है जो भाद्रपद महीने में मनाया जाता है. यह पर्व आत्मा की शुद्धि त्याग और क्षमा का प्रतीक है, इसे महापर्व भी कहा जाता है. इस उत्सव का उद्देश्य ध्यान […]

You May Like