जैन समाज ने निकाली शहर में शोभा यात्रा

रीवा।पर्युषण पर्व पर जैन समाज द्वारा शहर में शोभा यात्रा निकाली गई. जैन धर्म का दस दिवसीय यह आध्यात्मिक पर्व है जो भाद्रपद महीने में मनाया जाता है.

यह पर्व आत्मा की शुद्धि त्याग और क्षमा का प्रतीक है, इसे महापर्व भी कहा जाता है. इस उत्सव का उद्देश्य ध्यान और सद्गुणों के पालन के माध्यम से वासनाओं और बुराइयों का दमन करना है. आज अनंत चतुर्दशी मैं जैन समाज द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई. दस दिन तक चले आध्यात्मिक पर्व का समापन आज हुआ भगवान जी की शोभा यात्रा धूमधाम से बाजे गाजे के साथ शहर में निकाली गई. जगह-जगह हुआ स्वागत आरती पूजा वंदना के साथ, फोर्ट रोड़ स्थित जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, रथ को लेग खीच रहे थे. शोभा यात्रा जैन मंदिर कटरा पहुंची जहा पर समापन हुआ. महिलाओं से लेकर बच्चे तक इस आध्यात्मिक पर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद जैन, साथी जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन, अतिशय जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे.

Next Post

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Sun Sep 7 , 2025
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने 13 सितंबर को पेटलावद में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का चिन्हांकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी […]

You May Like