डेयरी दुकान की जांच कर प्रयोगशाला भेजा गया सेम्पल

सीधी। त्यौहारी सीजन के मद्देनजर दूध, मावा, पनीर की सामग्रियों में सबसे ज्यादा मिलावटखोरी बढ़ जाती है। मिलावटखोरी एवं अपमिश्रित खाद्य सामग्रियों की बिक्री को रोकने के लिये खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सीधी द्वारा प्रयोगशाला जांच के लिये सेम्पल लेने का कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर और अभिहित अधिकारी के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी द्वारा कृष्णा डेयरी प्रेमनगर में जांच एवं सेम्पलिंग की कार्रवाई की गई। कृष्णा डेयरी से दूध, मावा, पनीर के नमूने राज्य प्रयोगशाला जांच के लिये लिये गये। जांच नमूनों की रिपोर्ट में यदि अपमिश्रण पाया गया तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जायेगा।

Next Post

महासमुंद में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, अंडरब्रिज जलमग्न होने से आवागमन ठप

Wed Jul 29 , 2026
महासमुंद, 29 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बुधवार को बागबाहरा विकासखंड के कसीबाहरा तथा नगर के वार्ड क्रमांक-09 स्थित रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बारिश के कारण […]

You May Like