संन्यास को लेकर एक बार फिर छलका रोहित शर्मा का दर्द

2023 वर्ल्ड कप फाइनल हार के बाद रोहित शर्मा मानसिक-शारीरिक रूप से टूट गए थे। उन्होंने संन्यास तक का विचार किया, लेकिन खुद को संभालकर 2024 T20 वर्ल्ड कप जीत दिलाई।

 भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को लेकर एक बार फिर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि इस हार के बाद मैं काफी टूट चुका था और संन्यास लेने का विचार भी किया था। क्योंकि मैं मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से थक चुका था।

रोहित शर्मा के लिए 2023 वनडे वर्ल्ड कप एक ऐतिहासिक यात्रा थी। कप्तान के रूप में उन्होंने टीम को शानदार प्रदर्शन कराया और भारत को फाइनल तक पहुंचाया। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और रोहित ने 11 मैचों में 597 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की नींव रखी थी। इस दौरान उनका औसत 54.27 था और स्ट्राइक रेट करीब 126 का रहा। लेकिन जब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा, तो वह मानसिक रूप से टूट गए थे।

Next Post

‘द वायर’ फेम जेम्स रैन्सोन ने की आत्महत्या, 46 साल की उम्र में ली खुद की जान

Mon Dec 22 , 2025
मशहूर अमेरिकी अभिनेता जेम्स रैन्सोन का 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ‘द वायर’ और ‘इट चैप्टर टू’ जैसी फिल्मों के लिए चर्चित अभिनेता ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एचबीओ की मशहूर सीरीज ‘द वायर’ […]

You May Like