जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत उल्दना ब्रिज के पास एनएच 30 रोड किनारे लगे बोर्ड से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि अरबाज 24 वर्ष निवासी चंदापुरा सीकमपुर मिलक थाना टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने सूचना दी कि वह फेब्रिकेशन का काम हैदराबाद में करता है, अपने साथी सलमान अली 25 वर्ष, मोहसीन अली 25 वर्ष शाहरूख 24 वर्ष, जमशेद आलम 28 वर्ष के साथ चालक वाहन स्वामी मोहम्मद आजम 37 वर्ष निवासी चंदापुरा सीकमपुर मिलक थाना टांडा जिला रामपुर की अर्टिका कार क्रमांक यूपी 22 ए वी 8558 से हैदराबाद से अपने घर चंदापुर जा रहे थे जैसे ही उल्दना ब्रिज के पास एनएच 30 रोड पर पहॅुचे तो कार का चालक मोहम्मद आजम तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रोड किनारे लगे बोर्ड में टक्कर मार दिया जिससे सलमान अली 25 वर्ष निवासी चंदापुरा को चोटें आ गयी जिसे पर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा ले गये जहॉ डाक्टर ने चैक कर सलमान अली को मृत घोषित कर दिया।
