​व्यवस्था की लीकेज: पड़ाना में 5 दिनों से जल संकट, छापीहेड़ा में फूटी पाइपलाइन, चौराहे पर जलाया वाल्व

पड़ाना:पड़ाना के भाग्य में मानो करोड़ों की पेयजल योजना से पानी नियमित मिलना नहीं लिखा है. बीते महीने जीरापुर के समीप पाईप लाईन डैमेज होने के बाद एक सप्ताह तक पेयजल सप्लाई बंद थी. जैसे तैसे उसे शुरू किया गया लेकिन फिर से इस बार छापीहेड़ा के पास पाईप लाईन फूट गई है. पड़ाना कस्बे में एक बार फिर से पेयजल सप्लाई बंद हो गई है.
छापीहेड़ा के पास मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज होने से पूरी सप्लाई ध्वस्त है. जिस कारण विगत 5 दिनों से नगर के 1800 से अधिक नल कनेक्शन धारी अब या तो महंगे टैंकर का पानी खरीद रहे हैं या फिर जंगलों से पानी ढोने को मजबूर हैं.
एक लीकेज सुधरा नहीं, दूसरी आफत तैयार
छापीहेड़ा में लीकेज सुधारने की कवायद शुरू भी नहीं हुई थी कि पड़ाना में अज्ञात लोगों ने आवास कॉलोनी चौराहे पर लगा मुख्य वाल ही जला दिया. जिससे 200 घरों की सप्लाई एक झटके में ठप हो गई है.
पंचायत की लापरवाही से नहीं पहुंच रहा पानी
वहीं दूसरी ग्राम पंचायत की थोड़ी सी चुक के कारण हालात और बिगाड़ दिए, नाली निर्माण के दौरान 90 एमएम की मुख्य पाइपलाइन जेसीबी से टूट गई अब टंकी तक पानी पहुंचने का रास्ता ही बंद है। विभाग कह रहा है कि लीकेज और टूटी लाइन सुधरे बिना टंकी भरना नामुमकिन है.
सवालों के घेरे में विभाग
ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. उनका कहना है कि करोड़ों की परियोजना में मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं. गर्मी चरम पर है और जिम्मेदार की लापरवाही से लोग बुनियादी सुविधा के लिए भटक रहे हैं. बीते 26 मार्च को जीरापुर के समीप पाईप लाईन फूट गई थी. पड़ाना गांव के निवासियों के भाग्य में शायद सरकारी सुविधा से साफ पानी पीना लिखा ही नहीं है. जैसे-तैसे यहां कुण्डालिया बांध से जलजीवन मिशन द्वारा पाईप लाईन बिछाकर पेयजल टंकी के माध्यम से जलवितरण की व्यवस्था की गई. लेकिन यह व्यवस्था भी खुद अव्यवस्थाओं का शिकार हो रही है. इसी के कारण बीते करीब 7 दिनों से पड़ाना में पेयजल वितरण नहीं हो पा रहा है. नागरिक हमेशा की तरह टैंकरों, ट्यूबवेल और रीत रहे हैण्डपंपों के भरोसे है. बीते दो सालों से पड़ाना में यही दृश्य हर बार गर्मियों से पहले नजर आता है. पूरे ग्रीष्म काल में ये ग्रामीण पानी को लेकर जद्दोजहद करते रहते है. किसी सजा की तरह पड़ाना के लोगों ने इस पीढ़ा को जैसे स्वीकार कर लिया है.
ठेकेदार को बोला है कल लीकेज दुरुस्त करवा कर टंकी में पानी डलवा कर गांव में सुचारू रूप से पानी सप्लाई किया.
गोकुल सिंह दुगरिया, ग्राम पंचायत सरपंच

Next Post

मुर्मु ने रेलवे के परिवीक्षाधीन अधिकारियों , केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों को किया संबोधित

Mon Apr 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (वार्ता) भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (2022 और 2023 बैच) और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़क) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों (2021, 2022, 2023 और 2024 बैच) ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए […]

You May Like