देश में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : सरकार

नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने लोगों को एक बार आश्वस्त किया है कि देश में एलपीजी से लेकर पेट्रोल तथा डीजल सहित सभी ऊर्जा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता है और उन्हें हड़बड़ी में खरीदारी से बचना चाहिए।

पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए गुरुवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा भू राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर देश में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है लेकिन सरकार देश में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश में गैस वितरण एजेन्सियों और तेल वितरण कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत हो गयी है और कालाबाजारी रोकने के लिए शुरू की गयी सत्यापन कोड प्रणाली से डिलीवरी 96 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। पिछले तीन दिनों में एक करोड़ 34 लाख गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गयी।

इसके अलावा 58 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन वापस कर दिये हैं।

कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए पिछले तीन दिनों में देश में 500 छापे मारे गये हैं।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पश्चिम एशिया में सभी भारतीय पोत और उन पर सवार नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 72 घंटे में किसी प्रकार की कोई अवांछित घटना नहीं हुई है।

Next Post

परंपराओं से अलग ट्रंप और ताइवान के राष्ट्रपति के बीच बातचीत की संभावना

Thu May 21 , 2026
वाशिंगटन, 21 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की पुरानी राजनयिक परंपराओं से अलग हटते हुए ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते से सीधे बात करने की संभावना जताई है। उनके इस बयान को अमेरिका के राजनयिक रुख में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, […]

You May Like