नपा के सुलभ शौचालय की दुर्गंध से परेशान लोग

ब्यावरा: नगर के पीपल चौराहा के समीप नपा कॉम्पलेक्स स्थित सुलभ शौचालय में भारी गंदगी और उठती दुर्गंध के कारण आसपास दुकानदारों का व्यवसाय करना भी मुश्किल हो रहा है.जैसे-तैसे दुकानदार अपना व्यवसाय कर पा रहे है. यहां आने वाले ग्राहकों, नागरिकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

गौरतलब है कि नपा कॉम्पलेक्स में नगर पालिका का सुलभ शौचालय मौजूद है जिसे टेंडर पर एजेंसी द्वारा संचालित किया जा रहा है किंतु इसकी उचित सफाई नहीं किए जाने से सुलभ शौचालय में गंदगी का साम्राज्य है. शौचालय से गंदा पानी बाहर नाली में बहता रहता है. जिसके कारण हर समय दुर्गंध बनी रहती है. आसपास दुकानदारों का व्यवसाय करना भी मुश्किल हो रहा है.
जिम्मेदारों का नहीं ध्यान
दुकानदारों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार इसको लेकर नपा के जिम्मेदारों को अवगत कराया गया. बावजूद इसके इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सुलभ शौचालय की बदहाली का अंदाजा इसको देखने मात्र से ही लग जाता है. दुर्गंध के कारण एक पल खड़ा भी नहीं रहा जा सकता.

Next Post

ज्वालामुखी विस्फोट के कारण पश्चिम एशिया की कई उड़ानें रद्द

Tue Nov 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) इथोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट से निकले राख के बादलों की वजह से भारत से पश्चिम एशियाई शहरों को जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार को बताया कि उसने सोमवार और मंगलवार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।