ऑल इंडिया राइडर्स ने सिखाए जीवनरक्षक टिप्स

ग्वालियर: बाइक राइडिंग केवल रोमांच और सफर तक सीमित नहीं, बल्कि सड़क पर जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा भी है। इसी उद्देश्य से अल्टीमेट वांँरियर राइडर्स क्लब की ओर से ग्वालियर के राइडर्स के लिए फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ऑल इंडिया राइड पर निकले कुणाल खन्ना और शुभम सागर ने राइडर्स को दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की मदद करने के तरीके बताए।
कार्यशाला का आयोजन क्लब की फाउंडर एवं प्रेसिडेंट शबनम एस. बानो ने किया। प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा, घायल की स्थिति का आकलन, प्राथमिक उपचार की बुनियादी तकनीकों और आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने की जानकारी दी गई। राइडर्स को बताया गया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है और सही जानकारी के साथ की गई मदद किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
शबनम एस. बानो ने कहा कि क्लब का उद्देश्य राइडर्स को केवल सुरक्षित बाइक चलाने के लिए जागरूक करना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। सड़क पर किसी जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार रहना हर राइडर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कुणाल खन्ना और शुभम सागर का प्रशिक्षण देने के लिए आभार जताया।

Next Post

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर महिला से साइबर ठगी

Sun Nov 22 , 2026
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत सिविल लाइन में अज्ञात साइबर ठग ने इंस्टाग्राम पर कपड़े बेचने और फिर रिफंड वापस करने का झांसा देकर महिला के बैंक खाते से 58,797 रुपये पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 11 सिविल लाइन सिहोरा निवासी प्रियंका सोनी (35) ने […]

You May Like