ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर महिला से साइबर ठगी

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत सिविल लाइन में अज्ञात साइबर ठग ने इंस्टाग्राम पर कपड़े बेचने और फिर रिफंड वापस करने का झांसा देकर महिला के बैंक खाते से 58,797 रुपये पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 11 सिविल लाइन सिहोरा निवासी प्रियंका सोनी (35) ने इंस्टाग्राम पर एक कंपनी से कपड़े खरीदने के लिए संपर्क किया था। कंपनी के व्हाट्सएप नंबर से बताया गया कि कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा नहीं है। इसके बाद ठगों ने एक क्यूआर कोड भेजा, जिसे स्कैन कर पीडि़ता ने 1,200 रुपये का भुगतान कर दिया।

भुगतान होने के कुछ देर बाद ही उसी व्हाट्सएप नंबर से कॉल और चैट के जरिए कहा गया कि उन्होंने जो कपड़े पसंद किए हैं, वे स्टॉक में खत्म हो चुके हैं। ठगों ने भरोसा दिलाया कि उनकी रकम वापस करने के लिए कंपनी के मैनेजर जल्द ही संपर्क करेंगे। थोड़ी देर बाद पीडि़ता को एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताते हुए खाते की जांच करने के नाम पर पहले 1 रुपये भेजने की बात कही। जब खाते में पैसे नहीं आए और पीडि़ता ने इस बारे में बताया, तो ठग ने चालाकी दिखाते हुए उनके गूगल पे पर 19,199 रुपये की पेमेंट रिक्वेस्ट भेज दी।

जानकारी के अभाव में पीडि़ता ने जैसे ही रिक्वेस्ट स्वीकारकर पिन डाला, उनके खाते से 19,199 रुपये कट गए। ठग ने अपनी बातों में उलझाते हुए कहा कि गलती से पैसे कट गए हैं, वह पूरी रकम एक साथ वापस भेज रहा है। इसी तरह झांसा देकर ठग ने दो बार और 19,199 रुपये की रिक्वेस्ट भेजी। पीडि़ता द्वारा रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही उनके एसबीआई बैंक खाते से कुल 58,797 रुपये कट गए।

Next Post

मंदिर में चोरी, दान पेटी और तांबे का नाग ले उड़े चोर

Sun Nov 22 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत देवताल स्थित एक मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते दान पेटी, भगवान शिव की प्रतिमा पर लगा तांबे का नाग और पूजा-पाठ के बर्तन समेटकर फरार हो गए। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला […]

You May Like