नीमच में केश वैन गार्ड की दर्दनाक मौत, कूल्हे में लगी गोली, 12 बोर बंदूक चली, इलाज से पहले तोड़ दम  

रतनगढ़। डाक बंगला चौराहा उस वक्त गोली की आवाज़ से दहल उठा, जब सेंट्रल बैंक की कैश डिलीवरी वैन में तैनात गार्ड मांगीलाल धाकड़ को उसकी ही लोडेड 12 बोर बंदूक से गोली लग गई। यह हादसा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

अचानक दबा ट्रिगर, कूल्हे में धंसी गोली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गार्ड मांगीलाल धाकड़, निवासी जिला रतलाम, की 12 बोर गन अचानक फायर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडेड गन का सेफ्टी बटन अपने आप दब गया, जिससे गोली सीधे उसके कूल्हे में जा लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया।

नीमच रेफर, जावी के पास मौत

घायल अवस्था में मांगीलाल धाकड़ को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते इलाज नहीं मिल सका। हालत बिगडऩे पर उसे नीमच रेफर किया गया, लेकिन जावी के आसपास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर नदारद, ग्रामीणों में उबाल

घटना के बाद यह तथ्य सामने आया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ चिकित्सक प्रांकुर यादव मौके पर मौजूद नहीं थे।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता, तो शायद मांगीलाल की जान बच सकती थी। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Next Post

सीएम डॉ यादव कल वडोदरा में इंटरएक्टिव सेशन में होंगे शामिल उद्योगपतियों के साथ साझा करेंगे प्रदेश की निवेश नीति

Sat Jan 31 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय पहल कर रहे हैं। राज्य की औद्योगिक नीतियों, सेक्टर-फोकस्ड दृष्टिकोण और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण को देशभर के उद्योग जगत तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री […]

You May Like