मुरैना: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी के प्रभार में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अम्बाह के पद पर पदस्थ रामनिवास सिकरवार को आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मुरैना का प्रभार सौंपा गया है।इसी प्रकार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट मुरैना श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अम्बाह का प्रभार सौंपा गया है।
Next Post
पुलिस ने भिण्ड में चलाया साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान, लोगों को किया जागरूक
Sun Jun 28 , 2026
भिण्ड:पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान चला। भिण्ड जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को जागरुक […]

You May Like
-
12 months ago
ग्वालियर निगम परिषद की बैठक आज