भिण्ड:पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान चला।
भिण्ड जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को जागरुक किया जाये। इस दौरान रौंन थाना प्रभारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने जागरुकता अभियान में ग्रामीणों को समझायस देकर साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने के लिए जागरूक किया ।
